RSS राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की साउथ दिल्ली जिला ने संघ सेवा गाथा पुस्तक का किया विमोचन. RSS के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
रिपोर्ट -कशिश
नई दिल्ली -कोरोना काल मे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और उसके अधीन काम करने वाली सेवा भारती के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा मानव सेवा के अदभुत कार्य के लिए ये संघ सेवा गाथा डॉ संदीप ढाका और डॉ दुर्गेश त्रिपाठी द्वारा लिखी गयी है. इस पुस्तक मे संघ कार्यकर्ता और सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल मे किये गए कार्यों को दर्शाया गया है और उनके बारे मे लिखा गया है. संघ के कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण मे किस तरह अपना योगदान दे रहे हैँ उसके बारे मे भी इस पुस्तक मे लिखा गया है. इस पुस्तक को केन्द्र के कई मंत्री शिक्षा विद और जे एन यु के वाइस चांसलर ने सराहा है.इस पुस्तक के लिखने आई आई टी के कई स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है।
आज इस पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमे संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. पुस्तक विमोचन के बाद इस पुस्तक के लेखक डॉ संदीप ढाका और डॉ दुर्गेश त्रिपाठी को सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनायें दी. आइये आपको सुनवाते है डॉ संदीप ढाका से इस पुस्तक की खाशीयत।