R.Bharat के समर्थन में वसंत कुंज में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
रिपोर्ट :- कशिश
नई दिल्लीः R.Bharat के समर्थन में वसंत कुंज में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन वसंत कुंज के निगम पार्षद मनोज महलावत द्वारा वसंत कुंज में ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है। निगम पार्षद के साथ-साथ वसंत कुंज के स्थानीय लोगों ने भी जमकर नारेबाजी और विरोध किया। यह प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि R.bharat के editor-in-chief ARNAB GOSWAMI को बेबुनियाद इस तरीके से गिरफ्तार किया गया है।
जगह जगह पर महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र सरकार से इस्तीफे की मांग की जा रही है। वही अर्णब गोस्वामी को छोड़ने की भी मांग कर रहे हैं क्योंकि सरकार का कहना है कि निष्पक्ष तरीके से पहली बार भारत में कोई न्यूज़ चैनल काम कर रहा है। और विपक्ष को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया जिसकी वजह से गिरफ्तारी करवाई गई।
अभी भी लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। और अन्ना को छोड़ने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कब तक महाराष्ट्र सरकार इस्तीफा देती है। या फिर अर्नब गोस्वामी को पुलिस के द्वारा रिहा करवाती है।