93 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने खिलाया केक और पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट :- प्रियंका झा

नई दिल्ली:-भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया।

पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता के साथ जन्मदिन के मौके पर केक काटा और उन्हें खिलाया। आडवाणी ने भी पीएम मोदी को केक खिलाया। इस दौरान आडवाणी से मिलने आए नेताओं ने उनके संग बैठकर चर्चा भी की।

इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *