35वें हुनर हाट में समीका गौतम के सपनों को मिली उड़ान हुनर हाट में समीका गौतम का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी

नई दिल्ली :-हुनर हाट ने बहुत से युवाओं के सपनों को उड़ान दी है। इसी में शामिल हैं समीका गौतम। इनके हाथों के बने उत्पाद इन दिनों दिल्ली में चल रहे हुनर हाट में महिलाओं को विशेष तौर पर आकर्षित कर रहे हैं।

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान पिछले साल इनके पति की नौकरी चली गई थी। लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी, अपने भीतर छिपी प्रतिभा को इन्होंने बाहर निकाला और काम में जुट गईं। समीका अपने हाथों से एक से बढ़कर एक बेहतरीन हेयर बैंड और अन्य उत्पाद बनाती हैं जिन्हें इन दिनों दिल्ली में चल रहे हुनर हाट में देखा जा सकता है। हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक ऐसा मंच है जो लोगों के सपनों को पंख दे रहा है। अपने हुनर को दिखाने का जो मौका समीका को मिला है उसके लिए ये विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का धन्यवाद कर रही हैं। इनके हाथों के बने उत्पाद हुनर हाट में आने वाली हर महिला को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन ना केवल देश भर के हुनर के उस्तादों को बाजार और मौका प्रदान करते हैं बल्कि लाखों लोग रोजगार से भी जुड़ पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *