31 किसान जत्थेबंदियों द्वारा अमृतसर मेहता रोड पर फतेहपुर राजपूतां अड्डे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला


रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह

जंडियाला गुरु :-सँघर्षशील 31 किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज अमृतसर मेहता रोड पर फतेहपुर राजपूतां अड्डे पर आल इंडिया किसान सभा और सब्जी उत्पादक किसान संगठन द्वारा 12 से 2 बजे तक सड़क यातायात बंद कर रैली की गई।रैली को सम्बोधित करते हुए कामरेड लखबीर सिंह निजामपुरा ,भूपिंदर सिंह तीर्थपूरा ,उमराज सिंह धरदियो प्रधान भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ,डॉक्टर कुलदीप सिंह फतेहपुर राजपूतां ,जगतार सिंह छापा ,जसपाल सिंह नबीपुर ,बलदेव सिंह निजामपुर ,ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए कृषि विरोधी ऑर्डिनेंस को वापिस लेने की चेतावनी देते हुए कहा कि कृषि को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले करने की इजाजत नही दी जाएगी।

इन बहु राष्ट्रीय कंपनियों को पंजाब की धरती पर पांव नही रखने दिया जाएगा हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटड़ का पुतला फूंका गया ।इस मौके पर तरसेम सिंह लड्डू ,जगीर सिंह सरपँच फतेहपुर राजपूतां ,रविन्द्र सिंह मेंबर ब्लॉक समिति ,तरसेम सिंह ,करनैल सिंह नवां पिंड ,धरमिंदर सिंह किला ,जसविंदर सिंह ,राजबीर सिंह फतेहपुर ,हरजीत सिंह ,बलदेव सिंह ,कश्मीर सिंह ,लाभ सिंह अन्य हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *