20 नवंबर को राज्य की कमेटी मीटिंग और कन्वेंशन भाई गुरदास अकेडमी पंडोरी रण सिंह तरनतारन में होगी ,उसी दिन होगा जत्थेबंदी का अगला ऐलान

रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह


जंडियाला गुरु:-किसान मज़दूर सँघर्ष कमेटी पंजाब का रेल रोको आंदोलन 48 वें दिन ने दाखिल हो गया। 20 नवंबर को जत्थेबंदी द्वारा अगले प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा ।उस दिन जत्थेबंदी की राज्य कमेटी की मीटिंग में बुद्धिजीवियों को बुलाकर पंजाब के वर्तमान हालातों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।

रेल रोको आंदोलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सरवन सिंह पंधेर ,राज्य कार्यलय सचिव गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि मोदी सरकार माल गाड़ियां बन्द कर पंजाब के साथ बिगाड़ने जैसा माहैल पैदा कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा बातचीत के लिए देश की सभी जत्थेबंदियों को बुलाना चाहिए।
कैप्टन सरकार का बयान केंद्र सरकार के हक़ में है। जबकि मुख्यमंत्री अपने आप को किसानों का रक्षक समझता है ।जब तक केंद्र राज्यो को आत्मनिर्भर नही बनाता तब तक मसला हल नही हो सकता। इस मौके पर बाज सिंह सारँगड़ा ,साहब सिंह ,कुलवंत सिंह ,जगीर सिंह ,कंवलजीत सिंह ,कुलबीर सिंह लोपोके ,दिलबाग सिंह ,मुखबैन सिंह ,अमरदीप सिंह ,अमोलक सिंह ,गुरपाल सिंह ,मोहकम सिंह ,सलविंदर सिंह ,मनजीत सिंह ,अमनिंदर सिंह ,बलबीर सिंह ,औऱ नरिंजन सिंह हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *