हरियाणा में एक दिन में पांच लाख को लगा टीका
रिपोर्ट :- दौलत शर्मा
हरियाणा :-हरियाणा में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले दिन पांच लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 351892 को पहली और 161036 को दूसरी खुराक दी गई। गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद में सबसे अधिक लोगों को खुराक दी गई। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा और कुल 15 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हरियाणा में कुल 18813173 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि 18 साल से ऊपर के 1 करोड़ 90 लाख लोगों को इसी माह पहली खुराक देकर सुरक्षित किया जाए। इसके बाद दूसरी खुराक पर जोर दिया जाए। इसी के तहत मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने विदेश जाने के लिए तीन और श्रेणियों के लोगों को कोविशील्ड की दूसरी खुराक लगवाने के लिए राहत प्रदान की है। ये लोग अब 84 दिन से पहले दूसरी खुराक ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक ने इसके लिए सभी सिविल सर्जन को पत्र भेजा है।