हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत की ब्यूटी क्वीन का दिखा जलवा

रिपोर्ट :- अंजली सिंह

नई दिल्ली :-मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। साल 1994 में #सुष्मितासेन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, वह उन्होंने इस ताज को हासिल किया था। वहीं, साल 2000 में #लारादत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था।

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू को मिला है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ।
इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं।

हालांकि दोनों साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया।
इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *