सोनीपत में किसानो के लिए बनाई अस्थाई जेल, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए क्या अर्धबल को तैनात

रिपोर्ट :- दौलत शर्मा

हरियाणा :-सोनीपत में किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सभी पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 से अधिक स्थानों पर नाके लगाकर पुलिस को मुस्तैद रखा गया है। वहीं हलदाना सीमा व राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में भारी पुलिस व अर्धसैनिक बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


सोनीपत में अर्धसैनिक बल की दर्जन भर से अधिक टुकड़ियां तैनात हैं। वहीं जिले भर में 2000 पुलिस जवान सड़कों पर मुस्तैद हैं। एडीजीपी एवं आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार स्वयं स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। आईजी के साथ डीसी श्याम लाल पूनिया और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने स्थित का जायजा लिया है। प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा रखी है जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होने दी जा रही।

किसानों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए पुलिस को चप्पे-चप्पे पर खड़ा किया गया है। जीटी रोड पर पुलिस की घेराबंदी की गई है। आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार स्वयं व्यवस्था को संभाल रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। कई मार्ग भी डायवर्ट किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *