सोनिया का बिहार वोटरों को संदेश – बिहार में बंदी सरकार
रिपोर्ट :- दिव्या सिन्हा
नई दिल्ली– बिहार चुनाव के पहले चरण 28 अक्टूबर को होने को है।उससे पहले बड़े-बड़े नेता बिहार वोटरों को संदेश दे रहे हैं । सोमवार की सुबह लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर बिहार वोटर से अपील की थी वहीं मंगलवार की सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 मिनट की वीडियो में बिहार वोटरों को संदेश दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 मिनट की वीडियो में वर्तमान बिहार सरकार नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महागठबंधन के साथ आने की अपील की है ।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली- बिहार में बंदी की सरकारें हैं,नोटबंदी-तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी. इसलिए ऐसी बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- भय,डर भाव से नीतियां नहीं बनाई जा सकती हैं- बिहार भारत की आइना हैं, भारत की शान और अभिमान है. सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत ठीक ना होने की वजह से वह बिहार चुनाव का प्रचार नहीं कर रही है इस बार कांग्रेस की कमान राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं ने संभाल रखा है। कांग्रेस बिहार में 70 सीटों से चुनाव लड़ रही है और महागठबंधन का हिस्सा है।