सरकारी सीनियर सेकंडरी राम दिवाली में शहीद हुए पंजाब पुलिस के कर्मियों को समर्पित का हुआ आयोजन
रिपोर्ट:- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-डी जी पी पंजाब के दिशा निर्देशों के अनुसार ध्रुव दहिया एस एस पी देहाती द्वारा जिला अमृतसर देहाती में 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक शहीदों की याद में सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस सप्ताह दौरान आंतकवादियों के हाथों शहीद हुए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों की शहादत को याद किया जाता है। इसी सबंध में एस आई लवप्रीत सिंह एस एच ओ मत्तेवाल लवप्रीत सिंह की अध्यक्षता में एस आई केवल सिंह द्वारा सुविधा केंद्र मत्तेवाल के इंचार्ज कुलदीप सिंह के साथ मिलकर आंतकवाद के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मचारी सिपाही गुरदयाल सिंह की याद में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल रामदिवाली मुस्लमानां में एक शहीदी समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें शहीद सिपाही गुरदयाल सिंह परिवार के इलावा थाना मत्तेवाल द्वारा ए एस आई केवल सिंह ,ए एस आई हरबंस सिंह,ए एस आई लक्खा सिंह ,ए एस आई कुलदीप सिंह इंचार्ज सुविधा केंद्र मत्तेवाल ,सुखजीत कौर प्रिंसिपल सरकारी स्कूल रामदिवाली ,स्कूल की स्टाफ ,और गांव की पंचायत शामिल हुई।
शहीद सिपाही गुरदयाल सिंह के परिवार और गांव रामदिवाली ,मुस्लमानां की पंचायत की हाज़िरी में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में रामदिवाली मुस्लमानां में पौधे लगाए गए। इस शहीद समारोह में एस आई केवल सिंह और सुखजीत कौर प्रिंसिपल सीनियर सेकंडरी स्कूल रामदिवाली मुस्लमानां में शहीद सिपाही गुरदयाल सिंह की याद में भाषण दिया गया।