विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है

विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है

रिपोर्ट:- गणेश दास महंत /बिलासपुर / 

 

विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है। केंद्र सरकार का रोड़ा भी बर्दाश्त नहीं है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। यह स्पष्ट है कि विहिप भाजपा का अंग नहीं है। हमें उनकी राजनीतिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।

श्री वर्मा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के सिलसिले में जिले के प्रवास पर पहुंचे श्री वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में देश से जुड़े तीन अहम विषयों पर खुलकर चर्चा होगी। जनसंख्या असंतुलन के अलावा आंतरिक सुरक्षा और राम जन्म भूमि में भव्य मंदिर निर्माण।

उन्होंने दो टूक कहा कि जनसंख्या असंतुलन को स्थिर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो जनसंख्या का आंकड़ा भयावह है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए। इसे लागू भी किया गया था । अफसोस की बात ये कि देश के एक वर्ग विशेष ने समान कानून की व्यवस्था को सिरे से नकार दिया। वोट बैंक की खातिर केंद्र सरकार इसे लागू ही नहीं करा पाई। एक वर्ष बाद भी समान कानून की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।

One thought on “विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *