विराट कोहली बने पिता, घर आयी नन्हीं परी
रिपोर्ट :- प्रिंस बहादुर सिंह
नई दिल्ली :-बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज दोपहर एक नन्हीं परी को जन्म दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने ट्विटर पर यह खुश खबरी साझा की। विराट ने लिखा, “हम आपके साथ यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि हमें आज दोपहर एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट।
आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। विराट ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि बच्ची और अनुष्का दोनों स्वस्थ हैं।