लच्छेदार पराठा और शमी कबाब का जायका है ला जवाब पुरानी दिल्ली के मशहूर “हाफिज जी पराठे वाले”

रिपोर्ट : पायल शर्मा

नई दिल्ली :-पुरानी दिल्ली के मशहूर हाफिज जी पराठे वाले सन 1982 से पुरानी दिल्ली के मोहल्ला निहारियां में दुकान है। पूरी दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मशहूर है हाफिज जी पराठे वाले। इनकी दुकान में लच्छेदार पराठा और शमी कबाब का जायका ला जवाब है। लोग इनके पराठे और शमी कबाब पर पागल है।पराठे का जायका इतना लाजवाब है कि शब्द नही है उसकी तारीफ के लिए।

आज तक आपने कई प्रकार के पराठे खाए होंगे और देखे होंगे लेकिन हाफिज जी के पराठे की बात ही कुछ और है।पुरानी दिल्ली के मोहल्ला निहारियां में हाफिज जी का स्पेशल पराठा और शमी कबाब जो बहुत मशहूर है। बात की जाए जायके की तो पराठा खाने में स्वाद काफी लजीज है, जिसका हर कोई दीवाना है। हाफिज जी पराठे वाले के नाम से इतने मशहूर हो गए है कि दूर-दूर से लोग पराठे का स्वाद चखने आते हैं। दरअसल यह लच्छेदार पराठा है जिसमें रवा, मेदा, घी,कुछ मसाले,और दूध
यह सब मिलाया जाता तो है लेकिन उसमे हाफिज जी की मोहब्बत बे शुमार होती है पराठे का जायका डबल हो जाता है।

जिसे लोगों ने ही प्यार देकर हाफिज जी पराठे वाले के नाम से मशहूर कर दिया है। जिसको लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। एक पराठा प्राइज 14 रुपए और शमी कबाब 7 रुपए है।पराठे और शमी कबाब का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *