रेल रोको आंदोलन 53 वें दिन में दाखिल ,बारिश और ठंड के बावजूद आंदोलन जारी
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब का चल रहा रेल रोको आंदोलन 53 वें दिन में दाखिल हो गया ।आज बारिश और ठंड के बावजूद भी किसान मज़दूरों का विशाल एकत्र जंडियाला गुरु के रेलवे स्टेशन पर हुआ। रेल रोको आंदोलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सरवन सिंह पंधेर ,सुखविंदर सिंह सभरा और जर्मनजीत सिंह बुंडाला ने कहा कि बातचीत द्वारा केंद्र सरकार समय बर्बाद करना चाहती है ना कि इस मामले को सुलझाना चाहती है।
किसान नेताओं ने कल दिवाली पर पूरे राज्य में अर्थी फूक प्रदर्शन किया था।जिसमें बड़ी गिनती में लोगों के शामिल होने पर जत्थेबंदी ने स्वागत किया ।किसान नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री का बयान मामले का हल निकालने में बड़ा आडंगा डाल रहा है। किसान मज़दूर जत्थेबंदी द्वारा 20 नवंबर को बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर कन्वेंशन की जाएगी ।मौजूदा संघर्ष के सवाल पर उसी दिन राज्य कमेटी मीटिंग कर अगली घोषणा भी की जाएगी।
इस मौके पर मेहर सिंह तलवंडी ,गुरसाहिब सिंह ,दिलबाग सिंह पहुविंड ,गुरजंट सिंह ,रूप सिंह ,सुखदेव सिंह ,गुरभेज सिंह धारीवाल ,दिलबाग सिंह सभरा ,सतनाम सिंह हरिके ,मेहल सिंह ,निशान सिंह माड़ीमेघा ,सुच्चा सिंह ,कृपाल सिंह बुर्ज ,अमोलक सिंह नारायणगढ़ ,पूर्ण सिंह वरनाला ,रणजीत सिंह चीमा ने भी संबोधित किया।