रेल रोको आंदोलन 15 वें दिन में दाखिल ,निज्ज्रपुरा टोल प्लाज़ा कराया बंद

रिपोर्ट:- कुलजीत सिंह


मजबूरन पराली जलाने वाले किसानों पर मामला ना दर्ज किए जाएं


जंडियाला गुरु:-किसान मज़दूर सँघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा आज कैप्टन सरकार को मजबूरन तौर पर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ मामले ना दर्ज करने को कहा गया ।इसके इलावा आज निज्ज्रपुरा टोल प्लाजा भी किसान मजदूर सँघर्ष कमेटी द्वारा बन्द किया गया।


राज्य सचिव सरवन सिंह पंधेर ने बातचीत करते हुए कहा कि पहले किये दर्ज मामलों में पूर्व जज मेहताब सिंह कमेटी द्वारा रदद् किये जाने थे जो आज तक रदद् नही किये गए। सरकार द्वारा घोषित 2500 रुपये मुआवज़ा भी नही मिला और ना ही नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा 5 एकड़ से कम ज़मीन वाले किसानों को मुफ्त कृषि मशीनरी मिली है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बातचीत के बहाने कूट डालने की कोशिश की जा रही है क्योकि देश की सभी जत्थेबंदियों को बुलाया नही गया ।किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद मीटिंग करें। कॉरपोरेट घरानों की वस्तुओं का बॉयकॉट कर उनके खिलाफ सँघर्ष सफलता के साथ चल रहा है और जो जारी रहेगा। इस मौके पर लखविंदर सिंह वरियाम नंगल ,अमरदीप गोपी ,सुखविंदर सिंह सभरा ,गुरबचन सिंह चब्बा ,जर्मनजीत सिंह बंडाला ,अजीत सिंह ठठिया ,चरण सिंह कलेरघुमान ,मुखबैन सिंह जोधानगरी ,हरबिंदर सिंह भलाईपुर ,सुखदेव सिंह चाटीविंड ,सविंदर सिंह रूपोवाली ,झिरमल सिंह ,गुरदेव सिंह, प्यार सिंह हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *