राजधानी दिल्ली में अचानक बदला मौसम लोगों को मिली गर्मी से राहत

रिपोर्ट :- शिल्पा

नई दिल्ली :-राजधानी दिल्ली में लगातार गर्मी का प्रकोप जा रही है लेकिन कई दिनों की गर्मी के बाद दिल्ली का मौसम आज अचानक बदला। राजधानी दिल्ली में गर्मी का तापमान 42 से 45 के बीच में आ रहा था लेकिन आज तापमान गिरावट आई है और घने बादल भी छाए हुए हैं। अचानक दिल्ली का मौसम बदलने के कारण चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत।

राजधानी दिल्ली का मौसम और ठंडा हो रहा है साथी तेज हवा भी चल रहे हैं जिस वजह से लोगों को बहुत राहत मिली है गर्मी से और लोग इसका आनंद भी उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया था कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा रहेगा साथ ही तेज बारिश होने की संभावना भी जताई है। राजधानी दिल्ली में आज का तापमान 30 डिग्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *