रंजीत सिंह की हत्या के केस में राम रहीम व चार अन्य को आजीवन कारावास की सजा
रिपोर्ट :- पंकज भारती
हरियाणा :-रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा पर आज सुनवाई हुई। सीबीआई की विशेष अदालत में 4 आरोपियों को पेश किया गया। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राम रहीम की पेशी हुई। रंजीत सिंह की हत्याकांड में राम रहीम को आज सजा सुनाई गई। राम रहीम को उम्र कैद की सजा दी गई। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य समेत सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।