मुंगेर में स्थिति गंभीर, बदले गए मुंगेर के डीएम और एसपी
रिपोर्ट :- दिव्या सिन्हा
बिहार :-मुंगेर में सोमवार की रात दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद मुंगेर के नागरिक और भी गुस्से में आ गए है। मुंगेर में दिन पर दिन स्थिति तनावपूर्ण होते जा रही है। गंभीर स्थिति देखते हुए मुंगेर में DM और SP बदले गए।
आज गुरुवार को शहर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया था. जिसके बाद अब रचना पाटिल को जिले का डीएम बनाया गया है तो मानवजीत सिंह ढिल्लों को मुंगेर का नया एसपी बनाया गया है. राज्य में विधानसभा चुनाव के बीच हिंसा और उठती ही जा रही है।गुस्साए लोगों ने पहले SP कार्यालय में प्रदर्शन किया. इसके बाद पूरब सराय थाने में आग लगा दी।
मुंगेर की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए डीआईजी मनु महाराज ने सारा मोर्चा संभाला और गुरुवार दोपहर में पुलिस के साथ फ्लैग मार्च भी किया। आपको बता दें कि मुंगेर के सारे बजारे बंद करने की अपील करते दिखाई दिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी।
मुंगेर की इस हिंसा को लेकर सियासी घमासान भी आरंभ हो गया है। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोधी लगातार उनकी पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं।लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि मुंगेर में फायरिंग और लाठीचार्ज की घटना के लिए जिम्मेदार कौन है? चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री अब जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने जलियांवाला हत्याकांड का आदेश दिया था। मुझे यकीन है कि सीएम घटना के लिए जिम्मेदार हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में गोलियां चलीं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. इस दौरान कई जख्मी भी हुए. पुलिस करीब 100 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।