मालिक के घर का सोना चोरी कर हो गया था फरार वसंत विहार पुलिस ने झारखंड के नक्सल इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर सोना किया बरामद
रिपोर्ट :- संजीव सिंह
नई दिल्ली :-वसंत विहार इलाके में रहने वाले एक शख्स के घर से 2.6 किलो ग्राम सोना चुरा कर फरार हो जाने वाले घर के सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी और उसके माता पिता को गिरफ्तार कर उनसे 4 सोने की चेन और 127 सोने की अंगूठी बरामद की है, जिसका कुल वजन 700 ग्राम है। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी 20 वर्षीय अनिल कुमार और उसके पिता 38 वर्षीय किशोरी राम व मां 35 वर्षीय प्रमिला के रूप में हुई है। इन तीनों को पुलिस ने झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला गिरीडीह में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को राहुल गुप्ता नामक शख्स ने वसंत विहार थाने में शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि उसके घर से करीब 2.6 किलो ग्राम सोने के गहने चोरी हो गए हैं। यह सोना उन 25.4 किलोग्राम सोना में था, जिसे वह कुछ दिनों पहले ही वह न्यू कस्टम हाउस से निकाल कर लाए थे। उन्होंने संदेह जताया था कि चोरी उनके घर में काम करने वाले घरेलू सहायक अनिल ने की होगी। क्योंकि जिस कमरे से चोरी हुई है, उसके लॉक टूटे नहीं है और उसका पासवर्ड अनिल को पता था और वह गायब है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर एसीपी राकेश दिक्षित के निरीक्षण व एससएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआई अशोक मीणा, हेड कांस्टेबल श्रीकांत और सतपाल की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने आरोपी के मोबाइल को ट्रैक किसा पर वह बंद मिला। उसका कॉल डिटेल निकालने पर उन्हें एक नंबर मिला, उसकी जांच करने पर उसका लोकेशन झारखंड में मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नक्सर प्रभावित गिरीडीह के निमियागढ पहुंची। वह आरोपी के मौसा का घर था।
दिल्ली से लौटने के बाद वह वहीं छुपकर रह रहा था। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि सरा सोना उसके माता पिता के पास है। जिसके बाद पुलिस ने उसके मूल गांव में छापेमारी कर उसके माता पिता के कब्जे से सोने के गहने बरामद कर लिये। दोनों ने बताया कि कुछ गहने उन दोनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां भी छुपा रखा है, जिसकी जांच व उसे प्राप्त करने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पता चल गया था कि उसके मालिक ने घर में ढेर सारा सोना रखा हुआ है। उसे लगा कि उसमें से कुछ निकालने पर उसके मालिक को जानकारी नहीं मिलेगी।