महाराणा प्रताप सेना द्वारा रक्षामंत्री व नड्डा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए रूद्राभिषेक

रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी

नई दिल्ली :-आज सुबह 10:30 बजे राज्यसभा सांसद आदरणीय डॉ अशोक बाजपेई की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप सेना द्वारा महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा एवं देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, कनॉट पैलेस, नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेना के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार एवं महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुचेता राज सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजाराम पाल, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विक्रम पांडे, राष्ट्रीय प्रचारक राधा मोहन तिवारी, दिल्ली शाहदरा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान व कार्य कारी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सुनील रघुवंशी रहे। रघुवंशी ने हमारे विशेष संवाददाता नीरज अवस्थी को जानकारी दी कि विशिष्ट पुजारियों ने विधि विधान से उक्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *