भारत में भी पहुंचा ओमिक्रोन
रिपोर्ट :- पंकज भारती
नई दिल्ली : भारत में भी पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक आने वाले 2 यात्री इस नए वैरिंट से संक्रमित पाए गए हैं वही उन दोनों यात्रियों को आइसोलेशन में रखा गया है।
वही इन दोनों यात्री में से एक यात्री जो है वह दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है और वह अपने देश लौट गया , और वही दूसरा यात्री भारत का ही नागरिक है।
आपको बता दें कोरोना का नया वेरिएंट से पूरा देश डरा हुआ है वही डर से सरकार ने अंतराष्ट्रीय फ्लाईट से जो यात्री आ रहे हैं उन यात्रियों की अच्छे से जांच की जा रही है वहीं अगर उन यात्री में से कोई भी यात्री संक्रमित मिलता है तो उस यात्री का अच्छे से इलाज करवाया जा रहा है।
वही आपको बता दें भारत में दूसरी लहर के दौरान तबाही मचाने वाले दूसरे वैरिएंट ने जो कि डेल्टा वेरिएंट था उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट बताया जा रहा है वही पिछली बार दूसरी लहर के दौरान देश में कई ज्यादा लोगों की जान भी गई थी वहीं कई सारे लोग बीमार भी हुए थे वही पिछली बार जब दूसरी लहर आई थी और जब पहली लहर आई थी तब पूरे देश में लोकडाउन लगाना पड़ा था वहीं कई सारी चीजों पर भी पाबंदी लगानी पड़ी थी ,
वही फिर दोबारा इस नए वैरीअंट के दौरान दोबारा लॉकडाउन लगाने की उम्मीद लग रही है क्योंकि यह नया वेरिएंट अब भारत देश में भी अब आ गया है और ये वैरिएंट बहुत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।