भाजपा बोकारो जिला के पूर्व किसान मोर्चा के अध्य्क्ष आमलाबाद का हुआ निधन
रिपोर्ट :- चंद्रशेखर
बोकारो :- भाजपा बोकारो जिला के पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवम जिला भाजपा के पूर्व में युवा मोर्चा से लेकर कई दायित्वों का निर्वाहन करने वाले आमलाबाद,चंदनकयारी निवासी 55 वर्षीय गोवर्धन सिंह के 29 मार्च को मुंबई में निधन के उपरांत उनके पैतृक निवास पर अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों ने उपस्थित होकर अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।
सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह ने बोकारो जिला भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गोवर्धन सिंह भाजपा के चंदनक्यारी में एक आधार स्तंभ थे,जिनकी पकड़ पूरे जिले में था।गोवर्धन सिंह मेरे छोटे भाई की तरह थे ,जिनका असमय मृत्यु ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया है ।प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवम शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें दूसरी ओर चंदनक्यारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाबरी ने उन्हें बड़ा भाई बताते हुए अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है,उनका लोगों से मिलने और व्यवहार को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आत्मा को शांति की प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में बोकारो जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अंबिका खवास,रोहित लाल सिंह,भइया आर एन ओझा,दिलीप चौबे,सुनीता दास,वीर भद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर सिंह,गौर रजवार, विनय आनंद,इंद्र कुमार झा,नीरज कुमार,मृगेंद्र प्रताप सिंह,प्रगति शंकर,शंकर रजक, हरे राम मिश्र,के के मुन्ना, बैधनाथ प्रसाद,भीम सिंह,द्वारिका नाथ सिंह,राधे श्याम सिंह,निमाई महथा,ने भी शोक व्यक्त किया।