बढ़ती सर्दी से बचते दिखे लोग, अलाव का लिया सहारा
रिपोर्ट :- काशिश
नई दिल्ली :-दिल्ली में लगातार बढ़ती सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते हुए दिखे लोग। तापमान नववर्ष की पूर्व संध्या पर और भी गिर सकता है। शहर के कई हिस्सों में आगामी तीन दिन में शीत लहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को शीत लहर चल रही है और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो रविवार रात को 5.6 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी ने बताया कि आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यदि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, तो मौसम विभाग शीत लहर घोषित करता है। तापमान के दो डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाने पर अत्यंत शीत लहर की घोषणा की जाती है।
आईएमडी ने कहा कि तापमान नववर्ष की पूर्व संध्या पर और भी गिर सकता है। उसने बताया कि शहर के कई हिस्सों में आगामी तीन दिन में शीत लहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से शीत एवं शुष्क उत्तरी/पश्चिमोत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चल रही है, जिसके कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
पहाड़ी इलाकों में होती बर्फबारी का असर अब उत्तर के साथ-साथ अब दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत तो सर्दी से ठिठुर रहा है। लेकिन चलती हवाओं की वजह से अब दिल्ली में रहने वाले लोग भी बढ़ती सर्दी से काफी परेशान दिख रहे हैं।
सर्दी से बचने के लिए लगातार अलाव का सहारा ले रहे हैं और खुद को गर्म रखने के लिए अलग-अलग तरीके का खाना है। अलाव का सहारा ले रहे हैं।