बुटारी में रेल रोको मोर्चा 20 वें दिन में हुआ दाखिल
रिपोर्ट:- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु :-31 किसान जत्थेबंदियों ने रेल रोको मोर्चा आज 20 वें दिन भी अमृतसर जलंधर रेलवे लाइन पर बुटारी रेलवे स्टेशन पर जारी है।आज किसान जत्थेबंदियों के नेताओं बलदेव सिंह महमूदपूरा ,गुरमेज सिंह भैल ,प्रकाश सिंह थोथियाँ ,गुरभेज सिंह सेदोलेहल ,रणजीत सिंह बाउपुरा ,कुलवंत सिंह गगड़ेवाल ने अधयक्षता की।
किसान जत्थेबंदियों ने आज पंजाब विधानसभा द्वारा पास किये गए बिल को किसान लहर की अहम प्राप्ति बताया।किसान नेताओं ने कहा कि अब हमारी टक्कर सीधी केंद्र सरकार के साथ होगी यदि केंद्र सरकार ने पंजाब विधानसभा द्वारा पास किये गए बिलों के साथ छेड़छाड़ की तो केंद्र सरकार को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे।इस मौके पर दलजीत सिंह दयाल पूरा ,गुरमेज सिंह तिममोवाल ,केवल।सिंह ,कामरेड लखबीर सिंह ,बलविंदर सिंह दुधाला ,गुरचेत सिंह कोटली ,हरजिंदर सिंह टांडा ,बाबा मोहिंदर सिंह ,गुरमुख सिंह ,जसपाल सिंह ,चमन लाल दराजके ,गुरदीप सिंह ,मंगल।सिंह ,हरमीत सिंह रिंका ,हरप्रीत सिंह और प्रगट सिंह सरजा ने भी संबोधित किया।