बिहार चुनाव 2020 पर बोले अखिलेश, लोकतंत्र में जनता के साथ हुई धाँधली
रिपोर्ट :- दौलत शर्मा
बिहार ‘-बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद कई नेता इस पर बौखलाए हुए हैं और इस बिहार चुनाव को जनता के साथ एक धोखा बता रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बिहार चुनाव पर अपनी बातें रखते हुए महागठबंधन के समर्थन में अपनी बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है। लोकतंत्र में इससे बड़ा धोखा जनता के साथ नहीं हो सकता।
अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया। पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे। इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है। जनता ने महागठबंधन का ही साथ दिया मगर चुनाव में धांधली कर कर बेईमानी से महागठबंधन को हराया।
इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा था कि लोकतंत्र में भरोसा करने वाले इन नतीजों से दुखी हैं। बिहार में एनडीए को केवल 13 से 14 हजार वोट ज्यादा मिले हैं लेकिन उन्होंने पता नहीं क्या तिकड़म लगाया और सब पलट दिया।
यूपी विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए बड़े से निचले स्तर के अधिकारियों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन तो जल्द आएगी ही, भाजपा के खिलाफ भी वैक्सीन आने वाली है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा चुनाव मैंने कभी नहीं देखा। तेजस्वी जीतते- जीतते रह गए। अखिलेश ने बिहार चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश चुनाव पर भी भाजपा को लेकर आलोचना की की उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी धांधली की गई है। अभी फिलहाल बिहार विधान सभा एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत लिया है और आज बैठक में यह फैसला आएगा कि बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार कौन संभालेगा।