बिजली कर्मियों ने भी किसानों द्वारा भारत बंद का किया समर्थन

रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह

जंडियाला गुरु:-आज जॉइंट फोरम पंजाब और पेंशनर्स यूनियन पंजाब द्वारा कार्यक्रम के अनुसार डीविजन स्तर की रैली सब डिवीजन टांगरा में जैमल।सिंह प्रधान टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ,अमनप्रीत सिंह प्रधान एम एस यू ,कुलवंत सिंह प्रधान पेंशनर्स यूनियन की अध्यक्षता में की गई ।इस विशाल रोष रैली को संबोधित करते हुए प्रवक्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी ,कृषि विरोधी ,काले कानून तुरंत रद्द किए जाएं।

किसानों की सोने जैसी जमीनों को अडानी ,अंबानी को कौड़ियों के भाव बेच रही है इन काले कानूनों के लागू होने से किसान बुरी तरह तबाह हो जाएंगे।


बिजली बिल 2020 भी जो किसान ,मज़दूरों और कर्मचारियों का विरोधी है कि लागू होने से आम जनता ,किसान मज़दूर बुरी तरह तबाह होंगे इस विशाल रैली में दलबीर सिंह जौहल ,कुलदीप सिंह उद्दोके ,जैमल सिंह ,अमनप्रीत सिंह प्रधान एम एस यू ,गगन्दीप सिंह पंजाब प्रधान स्पोट बिलिंग यूनियन ,नरिंदर सिंह खख ,बिक्रमजीत सिंह ,गुरविंदर सिंह ,मनदीप सिंह ,सुखमिंदर सिंह ,मनोज कुमार ,जोगिंदर सिंह सोढी ,बलविंदर सिंह ,अमनदीप।सिंह जानिया ,कुलवंत सिंह एस डी ओ ,हरजिंदर सिंह जे ई ,कश्मीर सिंह नत्था सिंह ,और सुलखन सिंह हाजिर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *