फेसबुक पर दोस्ती,लॉक डाउन में बने रिश्ते,युवती हुई गर्भवती अनलॉक में हुआ फरार,पूणे से पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- संजीव सिंह
नई दिल्ली:-लॉक डाउन से पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। लेकिन दिल्ली आने पर लड़का लॉक डाउन में फंस गया। इस दौरान लड़के ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शरीरिक संबंध भी बनाये। लेकिन अनलॉक होते ही वह बहाने से पूणे भाग गया। वहां पर भी जिस कमरे में किराये पर रहता था। वह भी छोड़ दिया। इस दौरान युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई। लेकिन जब आरोपी लड़के प्रवीण कुमार 31 से संपंर्क नहीं हुआ तो युवती ने गोविंदपुरी थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी प्रवीण को आखिरकर पूणे से गिरफ्तार कर दिल्ली लाई। उसे कोर्ट में पेश कर तिहाड़ भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की गोविंदपुरी इलाके में रहती है। पुलिस को दिये गये शिकायत में उसने बताया कि लॉक डाउन से पहले पूणे में रहने वाली आरोपी प्रवीण से उसकी फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। इसी दौरान प्रवीण दिल्ली में मिलने युवती से आया। लेकिन कोरोना के कारण पूरे देश में लॉक डाउन लग गया और दिल्ली में ही फंस गया। इस दौरान पीडि़ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
लेकिन अनलॉक होने के बाद वह दोबारा बहाने से पूणे भाग गया। उसके बाद से वह युवती से दूरी बनाने लगा। आरोपी ने युवती को पूणे की जो पता दिया था। वह भी कमरा खाली कर वह फरार हो गया था। इस दौरान युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई। तब उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता के शिकायत पर गोविंदपुरी थाने ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एसीपी गोविंद शर्मा के देखनेख व एसएचओ सीपी भारद्वाज के नेतृत्व में एएसआई राजेन्द्र सिंह मीणा हेड कांस्टेबल राकेश मीणा,कांस्टेबल महेंद्र सिंह की टीम बनाई गई और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुणे के भारतीय विद्यापीठ थाने इलाके से प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुणे में उसकी फूड कार्नर की दुकान है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तिहाड़ भेज दिया है।