प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से प्रदूषण में कमी: डॉ. जौली संगम विहार गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर व चूल्हे वितरित
रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी
नई दिल्ली :- वरिष्ठ भाजपा नेता व अध्यक्ष दिल्ली स्टडी ग्रुप डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में आज संगम विहार में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली सैकड़ों महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन बॉटे गये। इस अवसर पर 18 साल से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हे वितरित किये गये।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गरीब महिलाओं को संबोधित करते हुए सतीश उपाध्याय व डॉ. जौली ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का आरम्भ 1 मई 2016 को किया था। प्रस्तावित 5 करोड़ नये एलपीजी कनेक्शन के स्थान पर 7 करोड़ 19 लाख 6 हजार 812 गैस सिलेंडर व चूल्हे आज तक मुफ्त वितरित किये जा चुके हैं। सतीश उपाध्याय व डॉ. जौली ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई में जलने वाले लकड़ी, कोयले व उपलों से उत्पन्न धुॅआ जो महिलाओं के ऑखों व गले में जलन पैदा करता था। उससे अब गृहणियों को मुक्ती मिली। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी गई।