प्रदेश भाजपा ने राजघाट पर मुख्यमंत्री की आबकारी नीति वापस लेने के लिए सद्बुद्धि प्रार्थना सभा की

रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी

नई दिल्ली :-प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की अगुवाई में राजघाट के सामने प्रदेश भाजपा सहित अलग-अलग धर्मों के सभी पूज्य साधु-संतगण एवं समाजिक संगठनों की उपस्थिति में केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ सदबुद्धि प्रार्थना सभा आयोजित की गई ताकि अरविंद केजरीवाल को बर्बाद होती दिल्ली के लिए सदबुद्धि मिले और नई आबाकारी नीति वापस हो सके।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश भाजपा का यह संकल्प है कि दिल्ली में जो पुरानी 250 दुकानें हैं।उसके अलावा कोई भी नई दुकानें हम खोलने नहीं देंगे। आने वाले समय में हम 15 लाख हस्ताक्षर कराएंगे जिसमें दिल्ली के युवा, महिला, साधु-संत एवं समाज के गणमान्य शामिल होंगे और उसे महामहिम राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी।

अगर फिर भी नई शराब की नीति वापस नहीं ली गई तो पूरी दिल्ली में 3 जनवरी को चक्का जाम किया जायेगा।बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शराब के ठेकेदारों के साथ मिलकर पूरी तरह से भ्रष्टाचार फैलाने का काम किया है।आज सदबुद्धि प्रार्थना सभा में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा एवं राजन तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत एवं प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, उत्तर पूर्वी जिले के महामंत्री राम दत्त पाण्डेय, किसान मोर्चा के मंत्री जबर सिंह, नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद, माननीय नवल किशोर दास, श्री श्री 1008 महन्त विवेकनाथ वाल्मिकी, आचार्य राजकान्त झा सहित प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष, अलग-अलग धर्मों के सभी पूज्य साधु-संत गण, विभिन्न समाजिक संगठनों के सम्मानित सदस्यगण के अलावा हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *