प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने 43वें सीनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिप का उदघाटन किया
रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी
नई दिल्ली:– प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज रोहिणी में 43वें सीनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिप का उदघाटन किया। देश के 26 राज्यों से आए हुए 700 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। उदघाटन मौके पर आदेश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल एक ऐसी भावना है, जो हमें एकता सिखाता है और जो खिलाड़ी खेल के मैदान पर जीतता है।
वह जिंदगी की कोई भी जंग जीतने में कामयाब होता है। आदेश गुप्ता ने कहा कि खेल एक ऐसी साधना है। जिसको अपना कर हम खुद को शारीरिक एवं मानसिक रुप से मजबूत रख सकते हैं। इस क्षेत्र में केंद्र सरकार भी कई प्रयास कर रही है। जिससे युवाओं को फिट रखकर, एक बेहतर भारत का निर्माण किया जा सके। इस मौके पर सांसद हंसराज हंस, प्रदेश उपाध्यक्ष करम सिंह कर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।