प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में गोविन्दपुरी निगम वार्ड के पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश भाजपा परिवार में हुए शामिल

रिपोर्ट :-नीरज अवस्थी
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज गोविन्दपुरी निगम वार्ड के पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार दिल्ली में लगातार मजबूत होते जा रहा है। इसका कारण है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचारी नीतियों को लोग समझ चुके हैं और अब उनके झांसे मे लोग नहीं आने वाले। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना भी मौजूद रहे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की ओर दिल्ली के विभिन्न वार्डों से गणमान्यों के शामिल होना बताता है कि एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा निगम चुनाव जीतकर चौथी बार दिल्ली की जनता की सेवा करने वाली है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है और यही कारण है कि दूसरे पार्टी के गणमान्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आज केजरीवाल को सत्ता सौंप कर पहले ही पछता रही है। ऐसे में वह निगम में अपना मन बना चुकी है और केजरीवाल को दिल्ली से बाहर उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी हैं।
पार्षद चंद्र प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जो मुझपर भरोसा जताया है उसको कायम रखने की पूरी कोशिश करूंगा और संगठन के तरफ से मिलने वाली जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताए रास्तों पर चलकर सेवा भाव से काम करना और जनता के बीच दोहरी ऊर्जा के साथ जाना अपने आप में गौरवांवित करने वाला पल होता है।