पंजाब चुनावः सभी राजनीतिक दलों का घोषणा-पत्र जारी, जनता से अपील के लिए क्षेत्रीय भाषा का जमकर इस्तेमाल
रिपोर्ट :/ शुभम कुमार
लोगों तक पहुंचने के लिए क्षेत्रीय भाषा के जरिए राजनीतिक दल ले रहे हैं सोशल मीडिया का सहारा
पंजाब :-पंजाब विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों ने सत्ता में आने पर आम जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। सभी राजनीतिक दल अपना-अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर चुके हैं और अधिक से अधिक वोट हासिल करने के लिए लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। इसमें आम बात यह है कि सभी दल सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने और भावनात्मक जुड़ाव के लिए क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता और सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर क्षेत्रीय भाषा में लिखा कि मोगा की बेटी आ रही है, मोगा निर्वाचन क्षेत्र की सेवा में।Koo Appਆ ਰਹੀ ਹੈ ਮੋਗੇ ਦੀ ਧੀ, ਮੋਗਾ ਹਲਕੇ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ 🙏🏻 View attached media content – Malvika Sood (@malvikasood) 7 Feb 2022

विधायक जगदेव सिंह कमालू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर पंजाबी में पोस्ट कर लिखा कि राहुल गांधी ने मानी पंजाबियों की मांग, चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के सीएम!Koo Appਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਵੀਕਾਰ, ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਹੀ ਹੋਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੀਐਮ! #CongressHiAyegi View attached media content – MLA. jagdav Singh kamalu (@jagdavSingh2649) 7 Feb 2022
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेफॉर्म कू ऐप पर क्षेत्रीय भाषा में लिखा कि अकाली-बसपा सरकार के आने से प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराकर युवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हर समस्या का समाधान निकालेंगे नौजवानों! शिरोमणि अकाली दल आपकी हर उम्मीद पर खरा उतरेगा।Koo Appਸਿੱਖਿਆ, ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਸਮੇਤ ਸੂਬੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪਾਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਸੁਆਰਨ ਵਾਲਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਕਾਲੀ-ਬਸਪਾ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣ ’ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬੁਲੰਦੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਵੇਗਾ। ਹਰ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਕੱਢੇਗਾ ਹੱਲ, ਨੌਜਵਾਨੋਂ! ਤੁਹਾਡੀ ਹਰ ਉਮੀਦ ’ਤੇ ਖਰ੍ਹਾ ਉੱਤਰੇਗਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ। #shiromaniakalidal View attached media content – Shiromani Akali Dal (@Shiromani_Akali_Dal) 4 Feb 2022

वहीं, हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर पोस्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार युवाओं को रोजगार देगी। आगामी अकाली-बसपा गठबंधन सरकार पंजाब के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करेगी।Koo Appਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦੇਵੇਗੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ The upcoming Akali-BSP alliance govt will provide ample job opportunities to the youth of Punjab. #ShiromaniAkaliDal #VoteforSAD View attached media content – Harsimrat Kaur Badal (@Harsimrat_Kaur_Badal) 5 Feb 2022

आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि पंजाब के शहरों के लिए आप की 10 गारंटी! हर पंजाबी का सपना होगा साकार… हम पंजाब को फिर बनाएंगे सुनहरा और रंगीन पंजाब। साथ ही एक अन्य पोस्ट पर लिखा कि 10 मार्च के बाद कलम मेरी होगी और फैसला आपका होगा… कहीं भी दस्तखत करवा लेना…!Koo Appपंजाब के शहरों के लिए आप की 10 गारंटी! हर पंजाबी का सपना होगा साकार… हम पंजाब को फिर बनाएंगे सुनहरा और रंगीन पंजाब…. View attached media content – Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 29 Jan 2022

Koo App10 मार्च के बाद कलम मेरी होगी और फैसला आपका होगा… कहीं भी दस्तखत करवा लेना…! View attached media content – Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 1 Feb 2022

वहीं, शिरोमणि अकाली दल के परविंदर सिंह ढिढसा ने स्थानीय भाषा में पोस्ट कर जनता से अपील की है।Koo App#shiromaniakalidalsanyukt #merahalkameraparivar #ParminderSinghDhindsa #Menifesto View attached media content – Parminder Singh Dhindsa (@parminderdhindsa) 10 Feb 2022
