नेहरू प्लेस टर्मिनल पर नहीं है लोगों के लिए जन सुविधा
रिपोर्ट :- कशिश
नई दिल्ली :-राजधानी दिल्ली का नेहरू प्लेस जो कमर्शियल मार्केट के लिए माना जाता है। जहां पर कंप्यूटर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए लोग रोजाना आते हैं। यहां पर लाखों में लोगों का आना जाना लगा रहता है और काफी लोग दूर से आते हैं।
आपको बता दें कि काफी लंबा सफर तय कर कर लो नेहरू प्लेस के मार्केट में सामान खरीदने के लिए आते हैं। यहां पर नेहरू प्लेस के बस स्टैंड पर जन सुविधा होने से लोग काफी ज्यादा परेशान होते हैं।
आपको बता दें कि नेहरू प्लेस टर्मिनल की हालत में काफी बेकार हो चुकी है। यहां अंदर ज्यादा जगह है लेकिन यह अंदर से पूरा टूटा हुआ है। जिसकी वजह से बसों को अंदर जाने में काफी दिक्कत होती है और बहुत ज्यादा धूल होने के वजह से लोगों को अपनी सेहत खराब होने का डर लगा रहता है।
सबसे ज्यादा दिक्कत जन सुविधा ना होने की वजह से होती है। यहां पर पानी के लिए कोई सुविधा नहीं है। लोगों को जब भी कभी प्यास लगते हैं तो उन्हें दूर तक जाना पड़ता है। जिससे पैसेंजर तो परेशान होते हैं। यह ड्राइवरों को भी काफी ज्यादा परेशानी होती है। साथ ही प्रशासन को इसकी कई बार शिकायत की गई है। लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर कोई देखरेख नहीं की जा रही है।