निगम पार्षद मनोज महलावत ने अपने जन्मदिवस पर रजोकरी गाँव मे जरूरतमंद लोगों को किया राशन वितरण

रिपोर्ट :- शिल्पा

नई दिल्ली : वसंत कुंज के निगम पार्षद मनोज महलावत ने अपने जन्मदिवस पर रजोकरी के रामदेवडेरा गांव में लोगो को घर घर राशन का वितरण किया साथ ही साउथ दिल्ली एसडीएमसी की पूर्व मेयर सरिता चौधरी भी रही मौजूद। लॉकडाउन होने के कारण सभी दिलाने बंद है,जो रोजगार रोज कमाते खाते है उनके सामने सबसे बड़ी संकट भूख की है।

इसी वजह से निगम पार्षद मनोज महलावत ने अपने जन्मदिवस पर रोजगार और डेली वेजेस लोगो को घर घर जाकर राशन वितरण किया वे नहीं चाहते थे कि उनके जन्मदिन पर कोई भूखा रहे, निगम पार्षद मनोज रावत द्वारा आटा, चावल, नमक, गुड, कई तरह के दाल, तेल मसाले खाने की सभी जरूरत की चीजें उपलब्ध थी।कोरोना काल को मद्देनजर रखते हुए निगम पार्षद मनोज महलावत ने अपना जन्मदिवस बड़ी सादगी से मनाया। निगम पार्षद मनोज महलावत ने लोगों को घर घर जाकर राशन तो वितरण किया साथ ही अपने जन्मदिवस का केक बच्चों के बीच काटकर अपना जन्म दिवस मनाया और अपने हाथों से बच्चों को केक देते हुए नजर आए जिन बच्चों के पास मास्क नहीं थे उनको मास्क और सैनिटाइजर देते हुए भी नजर आए।

निगम पार्षद मनोज महलावत ने अपने जन्मदिवस पर लोगों की मदद की इसी क्रम में लोगों ने निगम पार्षद को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी और कहा कि वह काफी तरक्की करें और आगे भी लोगों की ऐसे ही मदद करते रहें । रजोकरी इलाके मेंरहने वाले हवा सिंह और टिंकू ने निगम पार्षद मनोज महलावत को ढेरों शुभकामनाएं दी और उनको मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *