देहाती पुलिस ने 6 मामले दर्ज कर 2 आरोपी किए गिरफ्तार
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-एस एस पी देहाती ध्रुव दहिया के दिशा निर्देशों के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के तहत थाना मजीठा में अज्ञात से 150 किलो लाहन ,थाना अजनाला में रवेल सिंह निवासी भोएवाली से 80 किलो लाहन ,थाना मत्तेवाल में उत्तम सिंह निवासी निबरविंड 15 किलो लाहन ,थाना कंबो में मनप्रीत सिंह निवासी धौल क्लां से 6750 एम एल अवैध शराब ,थाना जंडियाला गुरु में दविंदर सिंह निवासी रसूलपुर क्लां से 22 ,500 एम एल अवैध शराब और थाना तरसिक्का में हरजीत सिंह निवासी तरसिक्का से 7500 एम एल अवैध शराब बरामद हुई ।इस तरह देहाती पुलिस द्वारा 6 मामले दर्ज कर ,2 आरोपी ग्रिफ्तार ,36.75लीटर अवैध शराब और 245 किलो लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।