देहाती पुलिस ने भगौड़ा आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-एस एस पी देहाती ध्रुव दहिया के।दिशा निर्देशों के अनुसार ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत अदालत द्वारा भगौड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाती रही है।इसी मुहिम के तहत इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह पी ओ स्टाफ़ को बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस पार्टी द्वारा पी ओ सविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलकार सिंह निवासी छिडन को ग्रिफ्तार किया है। इसके खिलाफ वर्ष 2014 में थाना लोपोके में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था ।पी ओ स्टाफ द्वारा इसे ग्रिफ्तार कर पुलिस थाना लोपोके हवाले कर दिया गया।