दिवाली से पहले बना शनि पुष्य नक्षत्र, जरूर करें यह काम

रिपोर्ट :- कशिश

नई दिल्ली :-दीपावली का त्योहार आने वाला है और इससे ठीक पहले शनिवार, 7 नवंबर 2020 को शनि पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र को ऋग्वेद में मंगलकर्ता बताया गया है। इस विशेष समय पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषिविदों के मुताबिक, इस समय पर खरीदी गई चीच लंबे समय तक लाभ देती है। आइए आपको बताते हैं कि शनि पुष्य नक्षत्र में कौन सी चीजें खरीदना या कौन से काम करना शुभ होता है।

  1. पुष्य नक्षत्र में सोने की चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। सोने के आभूषण को शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना जाता है। इस नक्षत्र में गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव रहता है।
  2. पुष्य नक्षत्र में घर, जमीन और गाड़ी-मोटर खरीदना भी बेहद शुभ होता है। घर या मंदिर के निर्माण के लिए भी यह समय काफी उत्तम माना जाता है। इस नक्षत्र में शिल्प, पेंटिंग और पुस्तक खरीदना भी काफी शुभ होता है।
  3. पीपल के पेड़ को पुष्य नक्षत्र का प्रतीक कहा जाता है. इस नक्षत्र में पैदा होने वाले लोग घर के किसी हिस्से में पीपल का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करते हैं। इससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
  4. पुष्य नक्षत्र में पूजा, उपासना करने से भी बड़ा लाभ होता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। बता दें कि कार्तिक मास में मां लक्ष्मी की पूजा बड़ी फायदेमंद होती है।
  5. पुष्य नक्षत्र में दाल, खिचड़ी, चावल, बेसन, कड़ी, बूंदी का लड्डू खाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस शुभ घड़ी में इन चीजों के दान से काफी पुण्य भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *