दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दोस्ती तोड़ने पर नाराज़ युवक ने अपनी महिला दोस्त को चाकू से कई बार गोद दिया
रिपोर्ट :-संजीव सिंह
नई दिल्ली :-दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दोस्ती तोड़ने पर नाराज़ युवक ने अपनी महिला दोस्त को चाकू से कई बार गोद दिया। ये वारदात सोमवार दोपहर एक बजे के आसपास हुई। घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी पहले लड़की से बात करता है। फिर उसकी बहस होती है और फिर वो लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है।
आरोपी का नाम सुखविंदर सिंह है। आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। उसका रिमांड लेने की कोशिश होगी।