दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल समाप्त
रिपोर्ट :- प्रियंका झा
नई दिल्ली:- दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल समाप्त उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बुधवार को जूस पिलाकर हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों की भूख हड़ताल खत्म करवा दी इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री छैल बिहारी गोस्वामी उपस्थित थे।
महापौर जय प्रकाश ने कहा कि हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सभी डॉक्टरों का सितंबर माह तक का वेतन जारी कर दिया गया था आज उन्होंने डॉक्टरों को जूस पिलाकर उनकी हड़ताल खत्म करवाई।
उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है और उनकी सेवाओं की आवश्यकता है।