ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों ने मचाया कोहराम लाल किले पर फहराया झंडा किसानों ने
रिपोर्ट :- कशिश
नई दिल्ली :-गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉली परेड निकालने की अनुमति दी गई थी। जिससे देश में गणतंत्र दिवस के साथ-साथ किसान भी अपने परेड निकालकर अपने कृषि बिल को माफ कराने के लिए सरकार से आग्रह कर सके लेकिन यह अनुमति बिल्कुल उल्टी पड़ता दिखाई दे रहा है।
दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ ट्रैक्टर रैली को इजाजत दी थी लेकिन मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान आए। अब दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस के साथ झड़प जबरन बैरिकेड तोड़ने की तस्वीरें भी सामने आ रही है।
एक ओर जहां आईटीओ पर अभी भी पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ किसान लालकिले तक पहुंच गए हैं। किसान यहां लाल किले परिसर के पास ट्रैक्टरों पर घूम रहे हैं जान देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं वहां पर किसान चढ़कर अपना झंडा फैला रहे हैं जो देश में कोहराम मचाने के लिए बहुत बड़ी बात कही जा रही है।
वही दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बड़े-बड़े कंटेनर लगाए थे। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने ऐसे ही कंटेनर को किनारे किया और दिल्ली की ओर कूच कर दिया। दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशें किसानों को रोकने में नाकाम रहीं।
किसानों का कहना था कि पूरी तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन हम लोगों के द्वारा किया जाएगा लेकिन जिस तरीके से कोहराम मचाया जा रहा है। देश के लिए बहुत बड़े खतरे के बाद में करा रही है। उनसे बात करके भी मालूम हो रहा है उनका कहना है कि हम अपनी बात को मनवाने के लिए यह सब कर रहे हैं। हम देश में कोई कोहराम मचाने के लिए समर्पित इन्हीं करें या फिर हाथापाई नहीं कर रहे हैं। यही शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।