जिलाधिकारी ने “नेकी के सारथी” अभियान की शुरुआत कर फ्लैक्स का किया विमोचन
रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी
नई दिल्ली :-उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में “नेकी के सारथी” अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी गीतिका शर्मा आईएएस द्वारा अभियान के फ्लैक्स का विमोचन कर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक प्रतिष्ठा युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित कुमार एवं महिला शक्ति केंद्र के वूमेन वेलफेयर ऑफिसर मनोज उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में सड़क किनारे, खुले में रहनेवाले, लोगों व घर विहीन लोगों को कंबल, गर्म कपड़े एवं जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन उपलब्ध कराना है। उक्त कार्यक्रम 24 जनवरी 2022 से जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर घर विहीन लोगों, दिव्यांग लोगों को कंबल बांटकर किया जाएगा और अपने संबोधन में जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने कहा कि मुझे खुशी हैं कि हमारे जिले में प्रतिष्ठा युवा संगठन जैसी स्वयंसेवी संस्था हैं,जो बिना किसी आर्थिक सहायता प्राप्त कर गरीब व जरूरतमंद बच्चों एवं लोगों के लिए कार्य कर रहीं हैं। मै आपके जज़्बे व किये जा रहे सामाजिक कार्य की हदय से प्रशंसा करती हूँ। मोहित कुमार ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि समय समय पर जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी महोदया का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होता रहता है।