जंडियाला में रेल रोको आंदोलन 80 वें दिन में हुआ दाखिल ,किसानों मज़दूरों ने जत्थे में शामिल होकर दिखाया बढ़ा उत्साह


रिपोर्ट : कुलजीत सिंह

जंडियाला गुरु:-किसान मज़दूर संगर्ष कमेटी पंजाब के जत्थे के बारे में राज्य प्रधान सतनाम।सिंह पन्नू और राज्य सचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि हमारे अंदाज़े से कहीं ज्यादा किसानों मज़दूरों ने इस सँघर्ष में बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।उन्होंने कहा कि हमारा जत्था कई मीलों तक फैला हुआ है ।लोग मोदी सरकार की सभी भरम दूर कर देंगे ।सरकार द्वारा सँघर्ष को बदनाम करने की कोशिशें की जा रहीं है ।दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर किसानों का धरना लगातार जारी है।

वही जंडियाला गुरु में रेल रोको आंदोलन आज 80वें दिन में दाखिल हो गया ।जसबीर सिंह पिद्दी और सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा लोगों की ताकत केंद्र सरकार को कृषि विरोधी कानून रदद् करने को मजबूर कर देगी ।उन्होंने कहा कि अगला जत्था जिला गुरदासपुर से 25 हज़ार की गिनती में 25 दिसंबर को दिल्ली के लिए कूच करेगा ।इस मौके पर रणजीत सिंह कलेरबाला ,बाज़ सिंह सारँगड़ा ,सलविंदर सिंह जानिया ,धर्म सिंह सिद्ध ,नरिंदर सिंह ,गुरदेव सिंह मोगा ,सुखदेव सिंह मोगा ,रणबीर सिंह राणा और दयाल सिंह मियांविंड हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *