जंडियाला गुरु में रेल रोको आंदोलन 108 वें दिन में दाख़िल ,राज्य हेडक्वार्टर में मीटिंग कर दिल्ली जाने की तैयारी की पूर्ण ,कृषि के काले कानूनों की कापियां जलाई
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-किसान मज़दूर सँघर्ष कमेटी पंजाब की अध्यक्षता में किसान विरोधी तीन कृषि काले कानून को रद्द कराने के लिए रेल रोको आंदोलन जंडियाला गुरु गहरी मंडी में चल रहा रेल रोको आंदोलन आज 108 वें दिन में दाखिल हो गया ,जो काले कानूनों के।रदद् होने तक जारी रहेगा।
किसान मज़दूर सँघर्ष कमेटी के हेडक्वार्टर गांव चब्बा जिला अमृतसर की मीटिंग जिला प्रधान लखविंदर सिंह वरियाम नंगल और रणजीत सिंह कलेरबाला की अध्यक्षता में 12 जनवरी के दिल्ली धरने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य सचिव सरवन सिंह पंधेर और गुरबचन सिंह चब्बा विशेष तौर पर पहुंच कर काले कानूनों की प्रतियां को जलाकर काले कानून रदद् करने की मांग की।इसके इलावा दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में बड़े स्तर पर पहुंचने के लिए लामबन्दी की ।धरने को संबोधित करते हुए गुरलाल सिंह पंडोरी औऱ जर्मनजीत सिंह बंडाला ने कहा कि केंद्र सरकार औऱ किसानों के बीच 9 वें गेड़ की बातचीत में मीटिंग में साफ़ तौर पर कृषि मंत्री नरिंदर सिंह तोमर द्वारा कृषि कानून रदद् ना करने का कहकर पूरा संकेत दिया कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है ।किसानों और आम लोगों की सरकार को कोई परवाह नही ।किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जगह कॉरपोरेट घरानों के हक़ में खड़ी है और बिल को रद्द करने से भाग रही है ।Iजत्थेबंदी द्वारा 12 जनवरी को अमृतसर से हज़ारों की गिनती में किसानों और मज़दूरों का जत्था रवाना होगा।इस मौके पर सकत्तर सिंह कोटला ,बलदेव सिंह कलेर ,लखविंदर सिंह डाला ,अजीत सिंह ठठिया ,संतोख सिंह बुताला ,सूबेदार निरंजन सिंह ,अमोलक सिंह ,अमरदीप सिंह ,कंवलजीत सिंह जोधानगरी ,सुखदेव सिंह ,रणजीत सिंह चाटीविंड ,हरबिंदर सिंह भलाईपुर ,गुरभेज सिंह सुरोपड्डा ,सविंदर सिंह रूपोवाली ,झिर्मल सिंह बज्जूमान ,गुरदेव सिंह गगगोमाहल ,हरपिंदरपाल सिंह चमियारी ,साब सिंह ,कुलवंत सिंह कक्कड़ ,और कंवलजीत सिंह वनचढ़ी ने भी संबोधित किया ।