जंडियाला गुरु के ज्योतिसर इलाके के रणजीत सिंह राणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने पर एस सी /एस टी एक्ट के मामला हुए दर्ज
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-जंडियाला गुरु के ज्योतिसर इलाके के रहने वाले रणजीत सिंह उर्फ राणा नामक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाली थी। जिसका अनुसूचित जाति के भाईचारे ने विरोध किया था और अलग अलग अनुसूचित जाति जत्थेबंदियों ने इसके खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस थाना जंडियाला गुरु में दी थी ।जंडियाला पुलिस द्वारा जांच के बाद रणजीत सिंह राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।इस मौके पर सेंटर वाल्मीकि सभा भारत के पंजाब प्रधान ,लक्खा सिंह वल्टोहा , जिला प्रधान तरनतारन सुखदेव सिंह एकलगड्डा ,भगवान वाल्मीकि सँघर्ष सेना के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह ,प्रेस सचिव बुध सिंह ,भगवान वाल्मीकि महांशक्ति वेलफेयर संस्था प्रधान जज सिंह मट्टू ,वाईस प्रधान विजय कुमार मट्टी अश्वनी कुमार मट्टू ,तरलोचन सिंह व अन्य हाज़िर थे ।