गांव मल्लिया में ‘कामयाब किसान खुशहाल किसान’ तहत किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाया
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-जिला कृषि अधिकारी अमृतसर डाक्टर कुलजीत सिंह सैनी के दिशा निर्देशों और ब्लाक कृषि अधिकारी डाक्टर प्रितपाल सिंह की अगुवाई में ब्लाक जंडियाला गुरु के गांव मल्लिया में कामयाब किसान खुशहाल किसान के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया।
कैंप के दौरान धान की सीधी बुआई और फसलों की वेस्टेज की सांभ संभाल के लिए किसानों को अपील की ।डाक्टर प्रितपाल सिंह ने कृषि विभिन्नता और हरी खाद के सबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके इलावा डाक्टर हरमनदीप सिंह ए डी ओ मल्लिया ने कृषि पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी ।इस मौके पर ज़ोरावर सिंह कृषि उप निरीक्षक ,अरविन्दरपाल सिंह बी टी एम,भूपिंदर सिंह मल्लिया ,अमरजीत सिंह बालिया मंझपुर ,बलकार सिंह संजीव कक्कड़ ,गुलज़ार सिंह ,कश्मीर सिंह ,निशान सिंह ,दलजीत सिंह व अन्य हाज़िर थे।