कोरोना से कैसे बचा जा सकता है, बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा किया गया जागरूक
रिपोर्ट :- कशिश
नई दिल्ली :-देशभर में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। वही कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। 1 दिन में हजारों संक्रमण मरीज निकल आते हैं। जिसकी वजह से उन्हें या तो घर में क्वारंटाइन होना पड़ रहा है। या फिर अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है, और इसके साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
देशभर में सरकार, पुलिस, अन्य लोगों द्वारा कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही सामने आए महिला मोर्चा संगठन द्वारा भी महिलाओं और पुरुषों को कोरोना से कैसे बचा जा सकता है और अपनों को किस तरीके से बचाया जा सकता है। इसकी जानकारी दी जा रही है।
छतरपुर इलाके में महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता वार्ष्णेय द्वारा कुछ महिलाओं को इकट्ठा किया। जिसमें उनसे दरख्वास्त की कोरोना से बचने के लिए जो भी बातें बताई जा रही है। उनको आगे बढ़ाया जाए। क्योंकि उनका कहना है कि अगर हम 10 लोगों को बताएंगे तो वह बात आगे 100 लोगों तक पहुंचेगी वहीं हजारों लोगों तक और इसी तरीके से लोग जागरूक होंगे कि बढ़ती महामारी को किस तरीके से रोका जाए और हम खुद को और अपने आसपास रहने वाले लोगों को किस तरीके से इस कोरोना महामारी से बचा सकते हैं।
कोरोना से बचाव के लिए अभी तक वैक्सिंग नहीं आई है। इसलिए लोग खुद को काफी तरीकों से संक्रमण फैलने से बचा सकते हैं। जैसे कि दिन में बार-बार हाथ धोना 20 सेकंड तक लगातार अपने हाथों को साफ करना साथ ही मुंह पर मास्क लगाकर ही किसी से बात करना अगर खास है या छीकते हैं। तो मुंह पर से मास्क नहीं हटाना है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का लगातार पालन करना है और अगर किसी को खुद में कहीं भी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो वह घर पर रहकर भी खुद का बचाव कर सकता है।
कोरोना से बचाव के लिए लगातार इन नियमों का पालन करना है। जैसा सरकार का भी कहना है।