कोरोना ने बढ़ाई चिंता एक ही दिन में बढ़े 10 हजार से अधिक मामले
रिपोर्ट :- दौलत शर्मा
नई दिल्ली : कोरोना ने फिर से देश में बढ़ाई चिंता एक ही दिन में 10 हजार से अधिक मामले बढ़े जिसमें 440 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 35,178 नए मामले आए हैं जबकि 440 लोगों की मौत हो गई। वहीं 37,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,67,415 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,32,519 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,14,85,923 हो गई है।
मगर देश में लगातार वैक्सीन लगाने की रफ्तार भी बढ़ रही है लेकिन फिर भी लोगों की असावधानियां के चलते फिर से मुसीबतें बढ़ सकती हैं इसके लिए लगातार सरकार लोगों को गाइडलाइंस के लिए जागरूक कर रही है कि लगातार मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं और अपना समय आने पर वैक्सीन ले।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 55,05,075 डोज लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,06,52,030 हो गया है। बता दें कि मंगलवार को बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई थी, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।