कोरोना देश में:एक्टिव केस में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, 28 हजार 132 केस कम हुए; अब तक 79.45 लाख संक्रमित

रिपोर्ट :- प्रियंका झा

नई दिल्ली:- कोरोना देश में:एक्टिव केस में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, 28 हजार 132 केस कम हुए; अब तक 79.45 लाख संक्रमित।

देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार को इसमें 28 हजार 132 की कमी आई। यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 21 सितंबर को सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे।

कुल संक्रमितों की बात करें तो यह आंकड़ा 79 लाख 44 हजार 128 हो गया है। सोमवार को 35 हजार 932 मामले सामने आए। 98 दिन बाद ऐसा है, जब 40 हजार से कम केस रिपोर्ट हुए। इससे पहले 21 जुलाई को 39 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए थे। अच्छी बात यह है कि अब तक 71 लाख 98 हजार 660 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

सोमवार को 482 मरीजों की मौत हुई। 113 दिन में दूसरी बार मौत का आंकड़ा 500 से कम रहा। इससे पहले 5 जुलाई को 421 मौतें दर्ज की गई थीं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 19 हजार 535 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *