कृषि विभाग ने गांव बंडाला में जागरूकता कैंप लगाया गया
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर कुलजीत सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार और ब्लाक कृषि अधिकारी डॉक्टर प्रितपाल सिंह की अगुवाई में ब्लाक जंडियाला गुरु के गांव बंडाला में कामयाब किसान खुशहाल किसान स्कीम के तहत किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। इस मौके ज़ोरावर सिंह कृषि उप निरीक्षक ने किसानों को फसलों की वेस्टेज को आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
उन्होंने ने कृषि में मिट्टी की जांच की अहमियत को बताते हुए समूह जिमीदारों को मिट्टी की जांच के लिए प्रेरित किया इसके पश्चात कृषि विकास ऑथोरिटी डॉक्टर रछपाल सिंह ने किसानों को धान की सीधी बुआई करने लिए प्रेरित किया इस मौके पर रणधीर सिंह चेयरमैन ,गुरबक्श सिंह सरपंच ,अनोख सिंह ,बलकार सिंघब,जोबनजीत सिंह ,निशान सिंह ,मनजीत सिंह ,बलजीत सिंह और रघुबीर सिंह हाज़िर थे।